पानी पीने गया बालक, बाहर रखा मोबाइल लेकर फरार हुआ चोर

इंदौर: आजाद नगर थाना क्षेत्र की कोहिनूर कॉलोनी में घर के बाहर रखा मोबाइल अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया। वारदात उस समय हुई, जब एक बालक मोबाइल चलाते-चलाते पानी पीने के लिए घर के अंदर गया और लौटने पर मोबाइल गायब मिला। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक फरियादी शहीद पिता रहीम मंसूरी, निवासी कोहिनूर कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका बेटा जीशान मंसूरी घर के बाहर ओटले पर बैठकर उनका मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान प्यास लगने पर वह मोबाइल वहीं रखकर पानी पीने के लिए घर के अंदर चला गया। कुछ मिनट बाद वापस लौटने पर मोबाइल मौके से गायब था। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन मोबाइल का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद आजाद नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

गोवा हाउसिंग प्रोजेक्ट मामले में सलमान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट का नोटिस, कोस्टल नियमों के कथित उल्लंघन पर मांगी सफाई

Wed Jul 8 , 2026
पणजी, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की कंपनी ‘क्लासिक सिटी इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा गोवा के कैंडोलिम में बनाए गए एक लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट को लेकर कानूनी संकट गहरा गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने ‘कैलांगुट निर्वाचन क्षेत्र फोरम’ द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए […]

You May Like