आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

जबलपुर: राष्ट्र का 76 वां गणतंत्र दिवस जिले भर में हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया गया।  जिले में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। यहां सुबह ठीक 9 बजे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने राष्‍ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली और प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया।

गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित जिले के मुख्य समारोह में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा अपनी उपलब्धियों एवं योजनाओं पर आधारित झांकियां निकाली  स्‍कूली बच्‍चों द्वारा आकर्षक सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  समारोह स्थल पर सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किये गये। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में स्थित राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों एवं स्थलों, शासकीय भवनों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं में ध्वज फहराया गया।    जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के साथ-साथ अनुविभाग, तहसील, विकासखण्ड, नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायत स्तर तक गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किये और सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Next Post

गोलीकांड के आरोपी को जमानत नहीं

Sun Jan 26 , 2025
जबलपुर:अपर सत्र न्यायाधीश चन्द्रसेन मुवेल की अदालत ने गोलीकांड के आरोपी रामपुर छापर निवासी अनुज सोनी की जमानत अर्जी निरस्त कर दी। अभियोजन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक कुक्कू दत्त ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर कोहराम मचाया था। उसने बंदूक […]

You May Like