हॉकी इंडिया ने मनदीप और उदिता को दी शादी की बधाई

नई दिल्ली 22 मार्च (वार्ता) हॉकी इंडिया ने स्टार खिलाड़ी मनदीप सिंह और उदिता दुहान को परिणय सूत्र में बंधने की बधाई दी है।

हॉकी इंडिया ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा “ हॉकी इंडिया अपने स्टार खिलाड़ियों मनदीप सिंह और उदिता दुहान को हार्दिक बधाई देता है, जो आज अपनी शादी का जश्न मना रहे हैं। अपने-अपने क्षेत्रों में अनुकरणीय समर्पण और प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले इस जोड़े ने देश भर के महत्वाकांक्षी एथलीटों के लिए रोल मॉडल की भूमिका निभाई है। हॉकी इंडिया नवविवाहितों को उनके व्यक्तिगत और पेशेवर सफर में जीवन भर खुशियाँ और सफलता की कामना करता है।”

गौरतलब है कि ओलंपियन मनदीप सिंह ने शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता कौर के साथ जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सात फेरे लिए थे। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोला सिंह और अन्य साथी खिलाड़ी मौजूद रहे।

जालंधर के गांव मिट्ठापुर निवासी मनदीप सिंह (30) ने विश्व कप 2014 और 2018, एशियाई खेल 2018, राष्ट्रमंडल खेल 2018, एशिया कप 2013, हॉकी वर्ल्ड लीग टियर 4 फाइनल 2014 और 2017, हॉकी वर्ल्ड लीग टियर तीन 2013 और 2017 और चैंपियंस ट्रॉफी 2016 और 2018 में प्रदर्शन किया है। साथ अन्य कई बड़ी चैंपियनशिप्स मनदीप सिंह अपने नाम कर चुके हैं।

Next Post

केकेआर ने आरसीबी को दिया 175 रन का लक्ष्य

Sat Mar 22 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email कोलकाता 22 मार्च (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें संस्करण के उदघाटन मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शनिवार को पहले बल्लेबाजी करते हुये रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ आठ विकेट पर 174 रन […]

You May Like

मनोरंजन