
उज्जैन। उज्जैन संभागायुक्त एवं मेला अधिकारी आशीष सिंह के निर्देशानुसार सिंहस्थ-2028 के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य तेज गति से संचालित किए जा रहे हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार लालपुर ब्रिज पर पाइलिंग कार्य प्रगति पर है। यहां कुल 87 पाइल में से 51 पाइल पूर्ण किए जा चुके हैं। वहीं कर्कराज पार्किंग, भूखी माता मंदिर क्षेत्र और शिप्रा ब्रिज पर 14 फरवरी तक सभी पाइलिंग कार्य पूरे कर लिए गए हैं। वर्तमान में इन स्थलों पर पाइल कैप लगाए जा रहे हैं तथा सब स्ट्रक्चर का कार्य जारी है।
उल्लेखनीय है कि संभागायुक्त एवं मेला अधिकारी के निर्देश पर सभी निर्माण कार्यों के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है। गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
