जनसुनवाई में पहुंचा फर्जी भूमि व्यवस्थापन का मामला

तहसील सिंगरौली ग्रामीण के सिद्धीकला गांव का मामला, कलेक्टर ने जांच कराने का दिया भरोसा

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 14 जनवरी। म.प्र. की सरकार भले ही गरीबो को उनका आशियाना देने की बात करती हो लेकिन सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना सिंगरौली आते-आते भ्रष्टाचार में तब्दील हो जाती है।

ऐसा ही एक मामला आज सिंगरौली कलेक्टर की जन सुनवाई में पहुंचा। जहां ग्रामीण ने फर्जी पट्टा से जुड़ा मामला उजागर किया। हालांकि कलेक्टर के जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने आये ग्रामीण को आश्वस्त किया है अगर गलत अथवा कूटरचित के माध्यम से पट्टा लिया गया होगा तो जरूर कार्यवाही होगी। शिकायत कर्ता राम प्रताप रजक ने जिला कलेक्टर के जनसुनवाई में पहुंच कर बताया कि रामकरण रजक जो की सिद्धीकला गांव का रहने वाला है। जहां कूटरचित एवं गलत कागज तैयार कर के अपने ही गांव में 5 डिसमिल का पट्टा शासकीय ले लिया है। ग्रामीण ने बताया कि रामकरण के पास पहले से ही खजुरी गांव में कई एकड जमीन है साथ ही सिद्वीकला में भी जमीन है किन्तु राजस्व रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर के फर्जी तरीके से सरकार द्वारा दिये जा रहे भूमिहीन के पट्टे को अर्जित कर लिया है। शिकायत करने आये ग्रामीण ने बताया कि रामकरण रजक मूल रूप से खजुरी गांव का निवासी है। इसके पिता एवं बाबा के नाम से पहले भी जमीन राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। किन्तु यह अपने आप को भूमिहीन बता कर गलत तरीके से जमीन अर्जित कर लिया है। जिसका जांच कराकर निरस्त कराने की गुहार जिला प्रशासन से लगाई गयी है।

Next Post

भस्मारती में तिल से स्नान, तिल-गुड़ के पकवानों का भोग

Tue Jan 14 , 2025
पतंग से सजा महाकालेश्वर मंदिर, दिनभर दर्शन के लिए उमड़े हजारों श्रद्धालु, आकर्षक सजावट की गई   नवभारत/न्यूज उज्जैन। मकर संक्रांति पर्व पर महाकाल मंदिर में मंगलवार की अल सुबह भस्म आरती के दौरान भगवान को पंडे-पुजारियों ने तिल से स्नान कराया। संक्रांति पर्व के मौके पर मंदिर में आकर्षक […]

You May Like