
पिपलियामण्डी। मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पिपलिया सोलंकी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक के स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजन एकत्रित होकर पुलिस थाने पहुँचे ओर प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप था कि शिक्षक फूल मोहम्मद पिता रजी हैदर पठान उम्र 55 निवासी ईदगाह मार्ग मल्हारगढ़ स्कूल में बालिकाओ के साथ छेड़छाड़ करता है। साथ गंदी हरकते करता है। जब बालिकाओ ने घर आकर बताया तो पहले तो विश्वास नही हुआ लेकिन जब पता लगाया तो बात सही निकली। पीड़ित बालिकाएं 3, 4 व 5 कक्षा की है जानकारी के अनुसार चार से पांच नाबालिग लड़कियों ने अपने परिजनों को बताया कि स्कूल के शिक्षक ने हमारे साथ बेड टच किया है। गुरुवार को दोहपर 1 बजे परिजन मल्हारगढ़ थाने पहुँचे और शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मल्हारगढ़ एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि पिपलिया सौलंकी के ग्रामीणों ने बच्चों के साथ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई की प्राथमिक स्कूल के शिक्षक ने बच्चों के साथ गलत हरकत की है आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट छेड़खानी सहित कई गंभीर धाराओं ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मल्हारगढ़ टीआई राजेन्द्र पंवार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने के आदेश हुए है।
