पुलिस टीम का पुलिस अधीक्षक काशवानी द्वारा सम्मान

विदिशा। थाना शमशाबाद पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत सराहनीय कार्य करते हुए लगभग 2 वर्ष से गुमशुदा नाबालिग बालिका को राजस्थान से सकुशल दस्तयाब किया गया था।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने साइबर तकनीक, लगातार सर्च ऑपरेशन तथा बीएसएफ की मदद से भारत-पाकिस्तान बॉर्डर तक पहुंचकर बालिका को सुरक्षित किया और आरोपी को गिरफ्तार किया था।

इस उत्कृष्ट एवं साहसिक कार्यवाही के लिए गुरूवार को पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार, उनि प्रकाश भिलाला, उनि पिंकी खींची, उनि गौरव रघुवंशी प्रभारी सायबर सेल, आरक्षक अजीत सिंह, आरक्षक सुमेर सिंह, आरक्षक गजराज दुबे (थाना यातायात विदिशा), म. आरक्षक विनीता कुशवाह (थाना लटेरी) को बधाई दी गई एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसी कार्यवाहियां पुलिस की संवेदनशीलता, समर्पण और टीम भावना को प्रदर्शित करती हैं। नाबालिग बच्चों की सुरक्षा एवं दस्तयाबी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

Next Post

बाइक की टक्कर में वृद्ध की मौत

Fri Sep 5 , 2025
दो की हालत गंभीर सतना : दो मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर की वजह से जहां एक वृद्ध की मौत हो गई वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार भर्जुना निवासी 55 वर्षीय अशोक सिंह अपनी बाइक […]

You May Like