घायल नीलगाय का किया सफल रेस्क्यू

सीहोर। जिले के नजदीकी ग्राम थूना में एक घायल नीलगाय का वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सफल रेस्क्यू किया गया. नीलगाय को प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया. वन विभाग को सूचना मिली थी कि थूना गांव में एक नीलगाय घायल अवस्था में है। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला सक्रिय हो गया. नीलगाय को पकडऩे का अभियान पूरी रात जारी रहा. वन विभाग के डिप्टी रेंजर विजय कसोटिया सहित टीम ने काफी मशक्कत के बाद नीलगाय को सुरक्षित रेस्क्यू किया. घायल नीलगाय की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए थे. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को नीलगाय को काबू करने में काफी कठिनाई हुई, क्योंकि वह इधर-उधर भाग रही थी. कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा जा सका. रेस्क्यू के बाद नीलगाय का प्राथमिक उपचार किया गया। कुछ हद तक स्वस्थ होने पर उसे जंगल में छोड़ दिया गया. हालांकि, यह अभी ज्ञात नहीं हो सका है कि नीलगाय आवासीय क्षेत्र में कैसे आ गई थी और उसके घायल होने का कारण क्या था.

 

Next Post

मोही से पिसाटा एवं आष्टा से अमरावती मार्ग स्वीकृत

Fri Feb 20 , 2026
मुलताई। विधानसभा क्षेत्र में जनता की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखते हुए विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा 14 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से दी सडके स्वीकृत कराई है। बुधवार को प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में मुलताई विधानसभा में दो सड़कों को मंजूरी मिली l भाजपा मीडिया […]

You May Like