दस हजार की लूट या पैसों का लेनदेन

छानबीन में जुटी पुलिस

जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया  से दस हजार रूपए निकाल जा रहे युवक के दस हजार रूपए लूट लिए गए है लेकिन पुलिस का कहना है कि लूट नहीं हुई हैं, पैसों के लेनदेन का विवाद है। मामले की पुलिस जांच कर रही है। हालांकि मामले मेें देर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक अभिषेक बर्मन निवासी कुलोन  का शहपुरा भिटोनी बरमबाबा स्थित इंडियन बैंक में दस हजार रूपए निकालने गया तभी अज्ञात व्यक्ति मिले जिसने रकम आहरित करने का फार्म दिया इसके बाद जब रकम जैसे ही वे बाहर निकला तो संदिग्ध  तरीके से रकम लेकर एक व्यक्ति भाग गया। शहपुरा थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि लूट नहीं हुई। पैसे के लेदनेद का विवाद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।

Next Post

छात्रा का व्हाटसएप हैक कर दोस्तों से साढ़े 24 हजार करवाये ट्रांसफर

Fri Feb 14 , 2025
जबलपुर। लार्डगंज निवासी एक कॉलेज छात्रा का हैकर ने व्हाटसएप हैक कर उसके दोस्तों को मैसेज किया जिसमें उसने लिखा कि मुझे पैसों की जरूरत है जब छात्रा के दोस्तों ने मैसेज देखा तो उन्होंने करीब साढ़े 24 हजार रूपए से अधिक की रकम ट्रांसफर कर दी इसकी जानकारी छात्रा […]

You May Like