भोपाल:निशातपुरा रेलवे स्टेशन के निर्माण का काम लगातार संचालित है. इस स्टेशन के शुरू होने से जल्द ही भोपालवासियों को चौथे स्टेशन की सौगात मिल जाएगी. निशातपुरा स्टेशन का काम पिछले एक साल से लगातार चल रहा है. इस स्टेशन के शुरू हो जाने से कोच फैक्टरी सहित आसपास के रहवासीक्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही भोपाल, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशनों पर भी लोगों की भीड़ हो सकेगी.
निशातपुरा स्टेशन के शुभारंभ को लेकर भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने एक महीने पहले ही केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर चर्चा भी की है. उन्होंने स्टेशन पर नवनिर्मित प्लेटफॉर्म, पैदल पार पुल, यात्री सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट, रैम्प, यात्री प्रतीक्षालय सहित अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया है. रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य अभी भी जारी हैं. कयास लगाया जा रहा है कि मई महीने में स्टेशन का शुभारंभ हो सकता है. रेलवे स्टेशन के कार्य संचालित हैं, संभवतः मई महीने में स्टेशन का शुभारंभ हो सकता है. जिससे भोपालवासियों को ट्रेनों से आवागमन की सुविधा मिलेगी.
रविन्द्र लखेरा, पीआरओ- डीआरएम कार्यालय
