दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत, दो महिला समेत तीन घायल

उमरिया। जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे- 43 पर करकेली जैन पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक में सवार दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद सड़क पर मृतक के शरीर से मांस के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

घायलों की पहचान कपसी बैगा (38), निसरी बैगा (27) और सुनील बैगा (35) निवासी बुढान के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों करकेली से अपना काम निपटाकर बुढान की ओर जा रहे थे। हादसे में उनके हाथ, पैर और सिर में चोट आई है।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना में शामिल बाइकों में से एक का नंबर एमपी 18 जेडएच 6085 बताया गया है। मृतक की पहचान राम कृपाल कोल नौरोजाबाद के रुप में हुई है।

Next Post

मोदी के 25 वर्ष के नेतृत्व पर मंत्रिमंडल ने पारित किया बधाई प्रस्ताव

Tue Oct 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष के कार्यकाल पर बधाई प्रस्ताव पारित किया है। प्रस्ताव में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में नेतृत्व तक की यात्रा को […]

You May Like