हार्दिक पंड्या पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना

मुम्बई 13 अप्रैल (वार्ता) मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जर्माना लगाया गया है।

आईपीएल ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि हार्दिक पांड्या पर धीमी ओवर गति के लिए यह जुर्माना लगाया गया है। यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत इस सीजन में उनकी टीम का यह पहला अपराध था, इसलिए उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) से यह मुकाबला 18 रनों से जीत लिया था।

 

 

Next Post

टिम डेविड पर लगा 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना

Mon Apr 13 , 2026
मुंबई, 13 अप्रैल (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज टिम डेविड पर मुम्बई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। टिम डेविड पर रविवार रात यहां वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ खेले गए […]

You May Like