मामी से पैसा दोगुना करने का लालच देकर ठगे 6 लाख 

सिंगरौली। जिले में मुहेर इलाके की रहने वाली सीता देवी शाह के साथ उनके रिश्ते के भांजे ने ठगी कर ली। भांजे भगवान दास ने पैसे दोगुना करने का झांसा देकर मामी से 6 लाख रुपए ले लिए। जिसे लौटने कि आस सीता देवी ने 2 साल से लगाई रखी।

मामला बिगड़ता देख थकहार फरियादिया ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंची। उसने एसपी से बताया कि दो साल पहले भगवान दास ने उनसे पैसे मांगे। उसने कहा कि एक साल में पैसे दोगुने हो जाएंगे। सीता देवी ने अपने बैंक खाते से 6 लाख रुपए भगवान दास के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। यह रकम उन्हें विस्थापन के एवज में मिले 12 लाख रुपयों में से थी।

अब बच्चों को मारने की दे रहा धमकी

जानकारी के अनुसार एक साल बीत जाने के बाद जब सीता देवी ने अपने पैसे मांगे तो भगवान दास टालमटोल करने लगा। पिछले एक साल से वह पैसों के लिए भटक रही हैं। उसने बताया कि आरोपी भगवान दास न सिर्फ पैसे लौटाने से मना कर रहा है, बल्कि उनके बच्चे को जान से मारने की धमकी भी देकर फरार है।

Next Post

शुद्ध पानी पर फिर हंगामा,प्रशासन को नई पाइपलाइन का इंतजार

Fri Apr 11 , 2025
खंडवा। शहर में शुद्ध पेयजल का संकट सबको पता है। गरीब तबका नर्मदा जल कहे जाने वाले बेकवॉटर पर निर्भर है। कलेक्टर ने कहा है कि नई पाइप लाइन जल्द ही पूरी हो सकती है। इसके बाद दिक्कत नहीं आएगी। काम और स्पीड से करने के आदेश दिए हैं। शहर […]

You May Like