एटॉमिक पॉवर और आध्यात्मिक पॉवर के सामंजस्य से भारत फिर से स्वर्णिम भारत विश्व गुरु बनेगा

 

इंदौर, 26 जनवरी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के न्यू पलासिया स्थित ओमशांति भवन ज्ञानशिखर ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी सभागार में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी अनिता दीदी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहां की हमें गर्व है कि हमारा भारत देश बहुत महान है, धर्मनिरपेक्ष है, यहां सभी धर्म का आदर सम्मान होता है। बापू गांधी जी और हमारे देश के वीरों ने भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराया और आज के दिन देश को चलाने के लिए नया संविधान लागू हुआ। हम सब का परम कर्तव्य है कि उस कानून का खुशी-खुशी पालन करना ना की भय से। वर्तमान समय विश्व का बापू परमात्मा पिता हमें अंदर के विकारों रूपी शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर स्वयं को नैतिक मूल्यों से सशक्त बनाने की शिक्षा दे रहे हैं। आज हमारा भारत देश आर्थिक क्षेत्र में, सैन्य बलों में, एटॉमिक पावर में सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनता जा रहा है यह हमारे लिए गौरव की बात है लेकिन एटॉमिक पावर के साथ-साथ यदि आध्यात्मिक शक्ति का समावेश हो जाए तो वह दिन दूर नहीं जो भारत पुनः स्वर्णिम भारत विश्व गुरु बन जाएगा। यहां से ही अत्यधिकता का प्रकाश सारे विश्व में फैलेगा।

इस अवसर पर सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता टॉवरी ने सुंदर देशभक्ति गीत, नन्हें बालक भव्य वर्मा ने वाद्य यंत्र द्वारा देश भक्ति की सुन्दर धुन बजाई एवं कुमारी जीविका खंडेलवाल ने भारत की बेटियों के महत्व को दर्शाता नृत्य प्रस्तुत किया ।अंत में राष्ट्रध्वज फहराकार सभी ने राष्ट्रगान गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी आस्था बहन ने किया।

 

ईश्वरीय सेवा में

ब्रह्माकुमारी अनिता

ओमशान्ति भवन इंदौर

9425316846

Next Post

राधा स्वामी डेरे पहुँचे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव

Sun Jan 26 , 2025
  मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आज अपने इंदौर प्रवास के दौरान खंडवा रोड स्थित राधा स्वामी डेरे में पहुँच कर Babaji Gurinder singh ji Dhillon और Huzur Jasdeep singh ji Gill के दर्शन किए और सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की ओर से उनका […]

You May Like