रुद्रपुर, 20 फरवरी (वार्ता) पैरा बैडमिंटन खिलाडी और अर्जुन पुरस्कार विजेता मनोज सरकार शुक्रवार को लखनऊ से रुद्रपुर लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गये है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संडीला गांव के पास नीलगाय आ जाने से उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सीधे नीलगाय से जा टकराईं। जिससे मनोज गंभीर घायल हो गए हैं। उनको गांव के निकट ही स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मनोज सरकार उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने करियर में 19 स्वर्ण पदक, 13 रजत पदक और 18 कांस्य पदक सहित कुल पांच पदक जीते है। वह उत्तराखंड से एकमात्र अर्जुन पुरस्कार विजेता और पैरा ओलंपियन कांस्य पदक विजेता हैं।
Next Post
22 फरवरी को नई दिल्ली मैराथन में 30,000 से ज़्यादा रनर दौड़ेंगे
Fri Feb 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 फरवरी (वार्ता) कॉग्निजेंट नई दिल्ली मैराथन का 11वां एडिशन, जो 22 फरवरी 2026 को होने वाला है, देश के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स में से एक होगा, जिसमें 30,000 से ज़्यादा पार्टिसिपेंट्स के हिस्सा लेने की उम्मीद है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफआई) से नेशनल मैराथन के […]

