
पांढुरना, दो माह पहले अज्ञात चौपहिया वाहन द्वारा खेत से घर लौट रहे बड़चिचोली के किसान को रौंदते हुए फरार हुए कंटेनर वाहन को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद अहमदाबाद से जब्त कर पुलिस चौकी लाते हुए वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही कि गई।
ज्ञातव्य हो कि ग्राम बड़ चिचोली के प्रगतिशील किसान अजाबराव पिता रामाजी धारपुरे प्रतिदिन की तरह ही बीते 30 अगस्त 2026 को पूरे दिन खेत में काम करने के बाद शाम को अपनी बाइक से घर वापस लौट रहें थे,इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से उक्त किसान की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद बड़चिचोली पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर घटनास्थल से फरार वाहन की सरगर्मी से तलाश में जूट गई थी,नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे लगभग 20 से भी अधिक सीसी कैमरे देखने के बाद किसान को टक्कर मारकर फरार होने वाले कंटेनर क्रमांक त्रछ्व GJ 01 LT 9632 अहमदाबाद से इस कनटेनर से जब्त कर वाहन चालक के खिलाफ पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया ।
