दक्षिणी मंगोलिया में 5.0 तीव्रता का भूकंप

उलान बटोर, 03 जुलाई (वार्ता) मंगोलिया के दक्षिणी प्रांत डुंडगोवी में गुरुवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के इटके स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर तीन मिनट पर महसूस किये गए। यह जानकारी देश के खगोल विज्ञान एवं भूभौतिकी संस्थान ने दी।

संस्थान ने एक बयान में कहा कि भूकंप का केंद्र डुंडगोवी प्रांत के प्रशासनिक उपखंड से 13 किमी उत्तर में था और शुरुआत में इसका केंद्र 46.25 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 106.34 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया गया।

एजेंसी ने कहा कि भूकंप के झटके डुंडगोवी और राजधानी उलान बटोर सहित अन्य क्षेत्रों में महसूस किये गए लेकिन किसी नुकसान की खबर नहीं है।

 

Next Post

कर्नाटक पुलिस अधिकारी ने सिद्दारमैया पर अपमानित करने का लगाया आरोप

Thu Jul 3 , 2025
बेंगलुरु, 03 जुलाई (वार्ता) कर्नाटक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नारायण वेंकप्पा बारामनी ने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया पर सार्वजनिक रूप से अपमान करने का गुरुवार को आरोप लगाते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) का अनुरोध किया। श्री बारामनी ने आज आरोप लगाया कि 28 अप्रैल को बेलगावी में कांग्रेस की रैली के […]

You May Like