बेइज्जती का बदला लेने हुआ था कैलाश कोल का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत भिटोनी में हुई कैलाश कोल की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मारपीट से हुई बेईज्जती का बदला लेने वारदात हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।विदित हो कि कैलाश कोल पिता सीताराम कोल 40 वर्ष अपनी पत्नी एवं दोनों बच्चों के साथ ग्राम भिटौनी में रहता था कैलाश मकान सेंटिंग का काम करता था।

कैलाश की लाश गांव में नहर के पास जेठू गड़ारी के खेत में पड़ा मिली थी। जिसके सिर में चोटें थी। मामले में संदेह के आधार पर गांव के सुनील कोल एवं शनि कोल से पूछतांछ के दौरान पुलिस को गुमराह करते हुये जानकारी दिये जिनको थाना तलब कर सघनता से पूछतांछ की गई जिनके द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुये बताये कि आरोपी सुनील कोल का मृतक कैलाश कोल से पुराने पैसो के लेन-देन को लेकर वाद-विवाद हुआ था.

जिस दौरान मृतक कैलाश ने आरोपी सुनील के साथ घर पर मारपीट किया था जिससे उसकी गांव में बेईज्जती हुई थी। इस घटना के बाद से आरोपी सुनील कोल मृतक कैलाश कोल को मारने के लिये मौके की तलाश में था। आरोपी सुनील कोल एवं शनि कोल ने मिलकर हत्या कर दी थी।

Next Post

लोडिंग आटो की टक्कर से तीन घायल

Wed Nov 12 , 2025
जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत बुढ़ागर चौराहा में लोडिंग आटो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि रमेश यादव 35 वर्ष निवासी कैलाशधाम खमरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि खमरिया से एक मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम एच 8853 में अनिल लोधी, गब्बर यादव […]

You May Like