जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत बुढ़ागर चौराहा में लोडिंग आटो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि रमेश यादव 35 वर्ष निवासी कैलाशधाम खमरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि खमरिया से एक मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम एच 8853 में अनिल लोधी, गब्बर यादव और दिवाकर ठाकुर व दूसरी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम वाय 8540 में वह एवं शिवाकर ठाकुर बैठकर रिश्तेदारी में कटनी जा रहे थे.
बुढ़ागर चौराहा ढाबा के सामने लोडिंग आटो क्रमांक एमपी 20 जीबी 5538 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये अनिल लोधी की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे तीनों मोटर सायकल सहित गिर गये। अनिल लोधी, गब्बर यादव और दिवाकर ठाकुर केा सिर, हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आयीं है।
