इंदौर: आजाद नगर थाना क्षेत्र में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है. 25 वर्षिय ऊजमा शेख निवासी दाऊजी नगर, खजराना ने पति शेख वारिस निवासी नेतराम का बगीचा, आजाद नगर पर केस दर्ज कराया है.
फरियादिया का आरोप है कि पति ने मायके वालों से गैस टंकी और रुपए की मांग की तथा दहेज को लेकर मानसिक प्रताड़ना दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.
