प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला में 108 टन गोबर से बने गोवर्धन पर्वत की पूजा

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला आदर्श गौशाला लाल टिपारा में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के दृष्टिगत गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर गौशाला में 108 टन गोबर से निर्मित गोवर्धन पर्वत और 8 फीट ऊंची गोबर से निर्मित भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का पूजन किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग विधाओं के कार्यक्रम एवं देशी खेलों के प्रदर्शन के साथ लोगों को सम्मानित किया गया, जिनमें चिकित्सक, गौ सेवक, समाजसेवी, शिल्पी, प्रकृति प्रेमी आदि शामिल रहे। देसी उत्पाद के स्टॉल आदि की व्यवस्था भी थी l भारतीय वेशभूषा में पधारे शहरवासियों ने गौ पूजन में भाग लिया। श्रद्धालु गोवर्धन भगवान के लिए घर से प्रसाद साथ लेकर आए थे।

Next Post

पटवारी का आरोप: डबल इंजन सरकार फेल, फंड नहीं मिलने से विकास ठप

Wed Oct 22 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखे एक खुले पत्र में प्रदेश की बिगड़ती वित्तीय स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में केंद्र सरकार ने राज्य को विभिन्न योजनाओं के लिए निर्धारित ₹44,355.95 […]

You May Like