इटारसी। शहर में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। ईदगाह पर शहर काज़ी अशफाक साहब ने नमाज अदा कराई, जिसमें हजारों मुस्लिम धर्मावलंबियों ने हिस्सा लिया। नमाज के बाद देश, प्रदेश और नगर की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई। शहर की विभिन्न मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई, जबकि अंतिम नमाज बड़ी बजरिया स्थित सेठ साहब वाली मस्जिद में भी नमाज हुई। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह, एसडीओपी जितेंद्र पाठक, थाना प्रभारी कंचन राजपूत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंजुमन मुफिदुल इस्लाम कमिटी, नर्मदापुरम् ने त्योहार के दौरान बेहतर व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
