मप्र पूंजीगत निवेश में टॉप-3 राज्यों में शामिल, बजट का 40% विकास कार्यों पर खर्च: सीएम डॉ मोहन यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा है कि मध्यप्रदेश देश के उन शीर्ष तीन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां बजट का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा पूंजीगत निवेश पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने इसे प्रदेश के विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूंजीगत निवेश में बढ़ोतरी से सड़क, पुल, सिंचाई, उद्योग और अन्य अधोसंरचनात्मक परियोजनाओं को गति मिलेगी, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने इसे प्रदेश की आर्थिक मजबूती और दीर्घकालिक विकास रणनीति का हिस्सा बताया। सीएम के मुताबिक सरकार का लक्ष्य है कि विकास कार्यों में निवेश बढ़ाकर मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में और मजबूत स्थान दिलाया जाए।

Next Post

भोपाल कोर्ट के बाहर हंगामा: दुष्कर्म के आरोपी की वकीलों ने की धुनाई

Tue Feb 3 , 2026
​भोपाल। राजधानी भोपाल में मंगलवार को अदालती कार्यवाही के दौरान उस वक्त भारी हंगामा हो गया जब वकीलों के एक समूह ने दुष्कर्म के आरोपी औसाफ पर अदालत परिसर के प्रवेश द्वार पर ही हमला कर दिया। आरोपी को सोमवार को 11वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म […]

You May Like