भोपाल। मास्टर प्लान-2047 की आपत्तियों पर सुनवाई के पहले ही दिन शहर के विकास की दिशा को लेकर अलग-अलग पक्ष आमने-सामने आ गए। सोमवार को लालघाटी स्थित हुजूर तहसील कार्यालय में हुई सुनवाई के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा और पूर्व आईएएस व भोपाल आयुक्त कवीन्द्र कियावत के बीच वेस्टर्न बायपास को लेकर तीखी बहस हुई. कियावत ने बायपास के प्रस्ताव को उचित नहीं बताया तो विधायक शर्मा ने उनके कमिश्नर कार्यकाल में पांच कॉलोनियों को नियम विरुद्ध अनुमति देने का आरोप लगाया.
-विधायक शर्मा बोले : कि आपने बीडीए का चेयरमेन रहते कालोनी एक्ट के खिलाफ कार्य किया था
विधायक शर्मा ने कहा कि क्या आप चाहते हैं कि किसान का बेटा आगे न बड़े किसान ही रहे. हल जोतता रहे. जिनके पूर्वजों ने तालाब खोदा है खेती कर रहे हैं. आपका हित तो है लेकिन शहर में मजदूर के हितों का ध्यान भी रखना होगा, मैं भी हितेशी हूं आप जब संभागआयुक्त रहे तब वह फाइल कालोनियों वाली पुटप हुई थी. आपने पांच कालोनियां बीडीए से नगर निगम को हेंडओवर कराई. मैंने आपको उस समय कहा था कि आप बीडीए के चेयरमेन होने के नाते गलत कार्य कर रहे हैं. आपने उन कालोनियेां को कालोनी एक्ट के खिलाफ जाकर निगर निगम को दिया. जो प्लान बन रहा है वह भोपाल की यातायात को ध्यान में रखकर बन रहा है. शर्मा ने कहा कि इस वेस्टर्न बाय पास से किसी भी तरह का शहर को नुकसान नहीं होगा. बड़ी संख्या में पेड़ लगाए जाएंगे. तालाब का ध्यान रखा जाएगा. बायपास का बचाव करते हुए कहा कि इसका प्रस्ताव विशेषज्ञों के परामर्श और तकनीकी मानकों के आधार पर तैयार किया गया है. बैतूल-नागपुर से इंदौर जाने वाले वाहनों को अभी लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। बायपास बनने से दूरी कम होगी। सिंहस्थ के दौरान भी भोपाल की भौगोलिक स्थिति और रेल संपर्क के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के यहां से गुजरने की संभावना है।
-कियावत बोले: वेस्टर्न बायपास से रुकेगा तालाब का पानी
मास्टर प्लान की सुनवाई के द्वौरान पूर्व कमिश्नर कवीन्द्र कियावत बड़े तालाब क्षेत्र से वेस्टर्न बायपास बनाये जाने पर पूर्व आयुक्त ने आपत्ति की उन्होंने कहा कि वेस्टर्न बायपास बनाये जाने से बड़े तालाब में पानी आने का रास्ता बाधित होगा. वहीं सडक़ के किनारे आवासीय और व्यवसायिक निर्माण होगा. जो तालाब के केचमेेंट को प्रभावित करेगा. वहीं तालाब के पानी में सीवेज और अन्य गंदगी पहूंचेगी जो पानी को दूषित करेगा. भोपाल में बड़ा तालाब पानी बहुत बड़ा श्रोत है. उसके बाद उन्होंने सुझाव दिया कि अगर वहां से रास्ता बनाना ही है तो एक फ्लाईऑवर बनाया जाए जिसकी उन्होंने 36 किलोमीटर लंबाई भी बताई जो पूरे तालाब के ऊपर से निकलते हुए दोनों तरफ के मार्ग को जोड़ सकता है. इसके लिए श्री कियावत ने उदाहरण भी दिया कि नासिक में इसी तरह की समस्या से राहत देते हुए पूरे शहर बीच से 17 किलोमीटर लंबा फ्लाईऑवर बनाया गया है. जिससे शहर की जनता को यातायात के लिए मार्ग भी मिल गया और शहर की भोगोलिक स्थिति को भी कोई नुकसान नहीं हुआ.ने आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति देने के प्रस्ताव पर सवाल उठाए. उनका कहना था कि इससे यातायात, पार्किंग और कॉलोनियों के मूल स्वरूप पर असर पड़ेगा, उन्होंने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी आवासीय कालोनी में व्यवसायकि गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को निर्देशित किया गया है. उसके बाद भी मास्टर प्लान में आवासीय में व्यवसायिक गतिविधियां को चालू रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. जो कि रहवासियों के लिए बड़ी समस्या पैदा करेगा.
