शहर में पुल-पुलियाओं के लोकार्पण की तैयारी

इंदौर:शहर में निर्माणाधीन पुल-पुलियाओं और फ्लाई ओवर ब्रिज की महापौर ने समीक्षा बैठक ली. बैठक में शहर में निर्मित 10 ने पुल – पुलियाओं के लोकार्पण की तैयारी 20 जून संभावित होने की जानकारी विभागों के अधिकारियों को दी है. साथ ही दिसंबर तक शहर के सभी फ्लाई ओवर ब्रिज शुरू करने का लक्ष्य तय किया है.महापौर ने आज नगर निगम परिषद कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज को लेकर बैठक ली. बैठक में नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे 19 पुल-पुलियों की प्रगति की समीक्षा की गई.

निगम अधिकारियों ने बताया कि 10 पुल-पुलियां पूरी होने की स्थिति में हैं. एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने बताया कि बारिश शुरू होने से पहले चार प्रमुख ब्रिजों के आसपास की सर्विस रोड और ब्रिज के नीचे के मार्ग तैयार कर लिए जाएंगे, ताकि बारिश में यातायात जाम न हो. पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने जानकारी दी कि रेती मंडी ब्रिज के राजेंद्र नगर से राऊ की ओर जाने वाले हिस्से का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है.

एक दिशा में यातायात शुरू करने की तैयारी है. नीचे की सर्विस रोड का कार्य पूरा होने के बाद बारिश खत्म होने पर पूरा चालू कर दिया जाएगा. आईडीए अधिकारी ने बताया कि लवकुश चौराहा डबल डेकर ब्रिज को जुलाई के अंत तक शुरू करने का लक्ष्य है. चंदन नगर पुल निर्माण के टेंडर जल्द ही जारी किए जाएंगे. उक्त योजना से संबंधित विद्युत, पानी और अन्य यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य नगर निगम द्वारा किया जा रहा है. एमआर-4 ब्रिज योजना में अभी कुछ समय और लगने की संभावना है, लेकिन सभी निर्माण एजेंसियों ने दिसंबर 2026 तक शहर की सभी ब्रिजको पूर्ण करने का लक्ष्य तय है.

सामूहिक लोकार्पण होगा
बैठक में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), एमपी रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, इंदौर नगर निगम तथा इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने भाग लिया. महापौर भार्गव ने कहा कि 20 जून को नगर निगम द्वारा 10 तैयार पुल-पुलियाओं का सामूहिक लोकार्पण किया जाएगा.

Next Post

जडेजा-अक्षर की जगह सुथार और दुबे की टेस्ट में एंट्री, फर्स्ट क्लास में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

Wed May 20 , 2026
अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए मानव सुथार और हर्ष दुबे को टीम इंडिया में मौका मिला है। दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान […]

You May Like