गांधी जयंती से दशहरा तक..अक्तूबर में रहेगी छुट्टियों की भरमार

ग्वालियर: 3 दिन बाद अक्टूबर का महीने लगने वाला है। अगले महीने में गांधी जयंती, वाल्मीकि जयंती और दुर्गा पूजा के साथ दशहरा पड़ रहा हैं। इन अवसरों पर स्कूलों में छुट्टियां रहने वाली है। हालांकि, छुट्टियां बदल भी सकती हैं।
इसके अलावा राज्य बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और प्राइवेट स्कूल अपने-अपने एकेडमी कैलेंडर के अनुसार छुट्टियों की तारीख तय करते हैं। विजयादशमी पर भी स्कूल बंद रहेंगे।
कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
2 अक्टूबर (शुक्रवार) – गांधी जयंती (देश भर के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अवकाश)
20 अक्टूबर (मंगलवार) – दशहरा / विजयादशमी (देश भर के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अवकाश)
​19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर (सोमवार से बुधवार): दुर्गाष्टमी/विजयादशमी ( मध्य प्रदेश-तेलंगाना जैसे कुछ राज्यों में लगातार तीन दिन अवकाश, छत्तीसगढ़ में 17 से 21 अक्टूबर तक 5 दिन अवकाश)
26 अक्टूबर (सोमवार) – वाल्मीकि जयंती
चार रविवार और दो शनिवार
​इन मुख्य छुट्टियों के अलावा अगले महीने के नियमानुसार पड़ने वाले रविवार पर भी स्कूलों का नियमित अवकाश रहेगा। अगले महीने में 4 अक्टूबर, 11 अक्टूबर, 18 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को साप्ताहिक अवकाश के चलते स्कूल बंद रहेंगे। जिन स्कूलों में दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है, वहां 10 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे।
नवभारत अभिभावकों और छात्रों को सलाह देता है कि स्कूल अवकाश से संबंधित किसी भी जानकारी या सटीक पुष्टि के लिए स्कूल प्रशासन, आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप या स्कूल डायरी के माध्यम से सीधे संपर्क में रहें। किसी एक राज्य में सरकारी अवकाश घोषित होने का अर्थ यह नहीं कि उस दिन दूसरे राज्य में भी अवकाश हो।

Next Post

शताब्दीपुरम में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

Mon Sep 28 , 2026
ग्वालियर:शताब्दीपुरम दंदरौआ धाम मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में पीतांबर वस्त्रधारी महिलाएं सिर पर कलश लेकर मंगलगीत गाते हुए चलीं। कथा व्यास पं. लवदास महाराज बग्घी में सवार होकर यात्रा में शामिल हुए, जबकि कथा परीक्षित साधना राजीव कोठारी […]

You May Like