दिल्ली गोल्फ क्लब में 7 जुलाई से शुरु होगा 16वां डीजीसी जूनियर/सब जूनियर गौल्फ टूर्नामेंट

नयी दिल्ली 02 जुलाई (वार्ता) दिल्ली गोल्फ क्लब में सात से नौ जुलाई तक 16वां डीजीसी जूनियर/ सब जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट 2026 खेला जायेगा।। उषा द्वारा आयोजित इस 16वें डीजीसी जूनियर/सब-जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट 2026 में देश के होनहार युवा गोल्फरों प्रतिस्पर्धा करते नजर आयेंगे। यह टूर्नामेंट उभरते हुए टैलेंट को निखारने और युवाओं के खेलों में निवेश के महत्व को मजबूत करने का एक जरिया है। यह टूर्नामेंट 7 से 9 जुलाई को दिल्ली गोल्फ क्लब, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट उद्घाटन सात जुलाई को होगा और नौ जुलाई को पुरस्कार वितरण समारोह होगा।

.....

Next Post

जोकोविच ने विंबलडन के तीसरे दौर में 17वीं बार बनाई जगह

Thu Jul 2 , 2026
लंदन, 02 जुलाई (वार्ता) सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच ने बुधवार रात खेले गये मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनान के स्टेफानोस सितसिपास को हराकर विंबलडन के तीसरे दौर मे जगह बना ली है। यह 17वीं बार है जब वह इस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंचे है। एक […]

You May Like