मोबाइल चोर गैंग कॉलेज पार्किंग से उड़ाते थे मोबाइल,10 फोन बरामद

इंदौर. क्राइम ब्रांच पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक सक्रिय गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी खास तौर पर कॉलेज और स्कूलों के एग्जाम सेंटरों की पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे. आरोपियों के कब्जे से फरियादी का मोबाइल सहित 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 2 लाख रुपए आंकी गई है.

घटना विजय नगर स्थित गुजराती कॉलेज की है, जो 7 अप्रैल को घटित हुई थी, यहां पर बीबीए फाइनल ईयर का छात्र परीक्षा देने आया था और उसने अपना मोबाइल एक्टिवा की डिक्की में रख दिया था. परीक्षा के बाद लौटने पर उसका मोबाइल गायब मिला. फरियादी की शिकायत पर थाना क्राइम ब्रांच में प्रकरण दर्ज किया था. तकनीकी साक्ष्यों और निगरानी के आधार पर पुलिस ने 19 वर्षीय प्रकाश नामदेव, 25 वर्षीय राहुल नायक और 20 वर्षीय शिव भोई को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकारा कि वे परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़ी दोपहिया वाहनों की डिक्की से मोबाइल चोरी करते थे. क्राईम ब्रांच ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए हुए दस मोबाइल भी जब्त किए है. इसमें से प्रकाश नाम देव पर एनडीपीएस का प्रकरण पहले से दर्ज है. क्राईम ब्रांच की टीम पुलिस ने आरोपियों के अन्य साथियों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है.

Next Post

राजबाड़ा के हॉल में होगी बैठक और पहली मंजिल पर भोजन

Sun May 18 , 2025
इंदौर. अहिल्या बाई की 300 वीं जन्म जयंती वर्ष पर इंदौर के राजबाड़ा परिसर में प्रदेश सरकार द्वारा मंत्रीमंडल बैठक प्रस्तावित है. उक्त बैठक 20 मई को अहिल्या बाई के जन्मदिन एवं शादी की साल गिरह एक साथ होने से रखी गई है. प्रशासन द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार राजबाड़ा […]

You May Like