मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों को छह-छह माह की सजा

जबलपुर: न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राहुल छत्री की अदालत ने मारपीट करने वाले आरोपी अक्कू उर्फ आकाश, राजकुमार वंशकार व संजू को दोषी करार दिया है। अदालत ने तीनों आरोपियों को छह-छह माह के सश्रम कारावास व पांच-पांच सौ रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

अदालत के समक्ष एडीपीओ अनूप जैन ने पक्ष रखा। जिन्होंने बताया कि फरियादी चैनलाल चौधरी के साथ 12 जून 2029 को पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी जित्तू चौधरी, राजकुमार वंशकार, अक्कू वंशकार व संजू स्वीपर ने घर में घुसकर लाठी से मारपीट की थी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने गोराबाजार थाने में दर्ज करायी थी। विचारण उपरांत अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उक्त सजा सुनाई।

Next Post

पूर्व मंत्री श्रवण पटेल को झटका

Thu Jan 15 , 2026
जबलपुर: वाणिज्यिक न्यायालय से पूर्व मंत्री श्रवण पटेल को झटका लगा है। न्यायाधीश अजय रामावत ने पूर्व मंत्री श्रवण पटेल का वाद निरस्त कर दिया है। मामला मेसर्स मोहनलाल हरगोविंददास के विघटन से संबंधित था। न्यायालय ने मामले में स्पष्ट किया है कि वादी की ओर से ऐसा कोई दस्तावेज […]

You May Like