शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्राओं को दिखाता था अश्लील वीडियो, गिरफ्तार

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। देहात थाना क्षेत्र के एक शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक द्वारा छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने और आपत्तिजनक हरकत करने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक रामेंद्र सिंह कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पास्को एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तीन छात्राओं ने शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। छात्राओं का कहना है कि आरोपी कक्षा के दौरान मोबाइल फोन पर गंदी वीडियो दिखाता था और अभद्र व्यवहार करता था। जब छात्राओं ने घर पर बताने की बात कही तो उसने उन्हें धमकाया, जिससे वे स्कूल जाने से डरने लगीं।काफी दिनों तक छात्राओं का स्कूल जाने में हिचकिचाना परिजनों को संदिग्ध लगा।

पूछताछ करने पर जब छात्राओं ने सच्चाई बताई तो परिजन पहले स्कूल पहुंचे, लेकिन प्राचार्य की निष्क्रियता के बाद सीधे देहात थाने जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल कक्षा 8 की एक छात्रा को फरियादी बनाया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस टीम ने स्कूल पहुंचकर अन्य शिक्षकों और प्रबंधन से भी जानकारी जुटाई है।

Next Post

ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत

Fri Oct 31 , 2025
सतना: सतना-चित्रकूट राज्यमार्ग पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर मिचकुरिन के पास हुई। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद […]

You May Like