तिलक, मिठाई और सम्मान… महापौर ने स्वच्छता मित्रों संग मनाई भाईदूज

भोपाल। भाईदूज के मौके पर भोपाल में रिश्तों और सम्मान की एक खास तस्वीर देखने को मिली… जहां महापौर मालती राय ने स्वच्छता मित्रों के साथ भाईदूज का त्योहार मनाया।
महापौर निवास पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में स्वच्छता मित्रों को तिलक लगाया गया, मिठाई खिलाई गई और उनका सम्मान किया गया। इस दौरान बीजेपी पार्षद भी मौजूद रहे।
महापौर मालती राय ने कहा कि स्वच्छता मित्र नगर निगम परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण है।
भाईदूज के इस आयोजन के जरिए महापौर ने स्वच्छता मित्रों के प्रति सम्मान और अपनत्व का संदेश दिया।
एक तरफ त्योहार की खुशियां… तो दूसरी तरफ शहर को स्वच्छ रखने वाले कर्मवीरों के सम्मान का खास अवसर।

Next Post

गुना के बमोरी थाने में हंगामा

Tue Nov 10 , 2026
गुना जिले के बमोरी थाना परिसर में मंगलवार भारी हंगामा देखने को मिला। सैकड़ों ग्रामीण थाने के बाहर जमा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने के घेराव का प्रयास किया और चक्का जाम करने की कोशिश भी की। ग्रामीणों के अनुसार, यह पूरी घटना सोमवार […]

You May Like