
बैतूल।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को बैतूल में पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी रामचरित्र मिश्रा के निवास पहुंचकर कुशलक्षेम जाना एवं शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह अहलूवालिया (चन्नी चाचा), वरिष्ठ नेता महेन्द्रचन्द्र शर्मा (बाबू शर्मा), वरिष्ठ नेता रमेश प्रसाद मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शिवप्रसाद राठौर एवं पूर्व सांसद श्रीमती ज्योति धुर्वे के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर बैतूल जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार उपस्थित रहे।
