विदिशा: धूल से परेशान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने विदिशा में अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। सभी कार्यकर्ता नेबुलाइज़र मास्क लगाकर और नेबुलाइज़र मशीन हाथ में लेकर ढोल–धमाके के साथ नगर पालिका पहुंचे।शहर की खराब सड़कों और उड़ती धूल को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CMO को ज्ञापन सौंपा:
आज विदिशा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला।
कांग्रेस पार्षद और कार्यकर्ता शहर की बदहाल सड़कों पर उड़ रही धूल से परेशान होकर मुंह पर नेबुलाइज़र मास्क और हाथ में मशीन लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका पहुंचे।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CMO दुर्गेश ठाकुर को सड़क सुधार की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।नगर पालिका CMO दुर्गेश ठाकुर ने बताया कि विधायक निधि से टेंडर जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही सड़कों की मरम्मत शुरू होगी। पहले दिए गए कुछ टेंडर कम गुणवत्ता होने पर रोक दिए गए थे और पुराने ठेकेदारों की राशि भी रोकी गई है। नए टेंडर जारी किए जा रहे हैं।रमा यादव ने कहा कि शहर में धूल की समस्या बहुत बढ़ गई है।“बच्चे बीमार हो रहे हैं, सांस की दिक्कतें बढ़ रही हैं। जल्द से जल्द सड़कें ठीक कराई जाएं।”
पार्षद प्रतिनिधि राजा यादव ने कहा –
“धूल के कारण बच्चे अस्थमा के मरीज बन रहे हैं। स्कूल जाते समय सबसे ज्यादा परेशानी होती है। आज हमने सांकेतिक रूप से नेबुलाइज़र मास्क लगाकर प्रदर्शन किया है।
