
रहली। रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत लापता वृद्ध का शव जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। ग्राम चौक निवासी भरत सिंह पिता भगवानदास लोधी उम्र 60 वर्ष भैंस चराने के लिए जंगल गया था, शाम तक घर नहीं लौटने पर पुत्र और परिजनों ने गांव , जंगल में जगह जगह ढ़ूढ़ा और कल रात लगभग 1:00 पुलिस थाना आकर मौखिक सूचना दी थी, आज सुबह दक्षिण वन मंडल के रमगड़ा के जंगल में बिच्छू मार पुलिया से थोड़ी दूर वृद्ध का शव देखा गया, सूचना पर पूरा गांव घटना स्थल दौड़ पड़ा, आसानी से पहचान करने के बाद मृतक का बेटा यशवंत लोधी सुबह लगभग 9 बजे थाने पहुंचा और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। यशवंत ने पूछने पर बताया कि हाथ के अंगूठे के पास लाल लाल दिख रहा था और दो छोटे छोटे निसान दिखे थे इस आशय पर किसी जहरीले कीड़े के काटने की आशंका बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रहली अस्पताल भेजा डॉक्टर संदीप असाटी ने पोस्टमार्टम किया पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
