चुनिंदा हवाई अड्डे और हवाई मार्ग अस्थायी रूप से बंद

नयी दिल्ली 10 मई (वार्ता ) केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के साथ सैन्य कार्रवाई को देखते हुए हिंडन, श्रीनगर, चंडीगढ़, जोधपुर, राजकोट और भुज समेत 32 हवाई अड्डों पर नागरिक उड्डयन गतिविधियां 14 मई तक अस्थायी रूप से बंद करने के आदेश दिए हैं।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और संबद्ध विमानन प्राधिकरणों ने परिचालन संबंधी कारणों से नौ से 14 मई 2025 तक उत्तरी और पश्चिमी भारत के 32 हवाई अड्डों को सभी तरह के नागरिक उड़ान संचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है।
मंत्रालय ने कहा है कि नोटिस टू एयरमैन (नोटम) के अनुसार उधमपुर, अम्बाला,
अमृतसर, अवंतीपुर, बठिंडा, भुज,बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन, जैसलमेर, जम्मू, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा (गग्गल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली (भुंतर), लेह, लुधियाना, मुंद्रा, नलिया, पठानकोट,पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हीरासर), सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्तरलाई शामिल हैं।
मंत्रालय ने कहा है कि इन सभी हवाई अड्डों पर 14 मई तक सभी नागरिक उड़ान गतिविधियाँ बंद रहेंगी।
एएआई ने परिचालन संबंधी कारणों से दिल्ली और मुंबई उड़ान सूचना क्षेत्रों (एफआईआर) के भीतर हवाई यातायात सेवा (एटीएस) मार्गों के 25 खंडों के अस्थायी रूप से बंद रहने की अवधि को भी बढ़ा दिया है।
एयरलाइंस और फ्लाइट ऑपरेटरों को मौजूदा हवाई यातायात परामर्श के अनुसार वैकल्पिक रूटिंग की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

Next Post

चीन का भारत-पाकिस्तान से शांति,संयम बरतने का आग्रह

Sat May 10 , 2025
बीजिंग, 10 मई (वार्ता) चीन ने भारत और पाकिस्तान से शांति और स्थिरता के व्यापक हित में कार्य करने तथा शांति और संयम बरतने का शनिवार को आग्रह किया। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आज यह बात की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रवक्ता ने यह टिप्पणी भारत और […]

You May Like