रांझी संभाग में दुकान सील, कटे नल कनेक्शन

जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर रांझी संभाग क्रमांक 10 ने राजस्व वसूली अभियान में तेजी लाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से संपत्तिकर और अन्य शुल्कों का भुगतान न करने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए विभाग ने तालाबंदी और कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई की गयी। अपर आयुक्त अंजू सिंह ने बताया कि नगर निगम की टीम ने विभिन्न वार्डों में घूमकर बकायादारों को चेतावनी दी और मौके पर डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड में बलवंत राज भसीन पर 2,05,046 रूपये बकाया होने के कारण उनकी दुकान में तालाबंदी की कार्रवाई की गई। गोकलपुर वार्ड में टैक्स जमा न करने पर एक नल कनेक्शन काटा गया। कई वार्डों में बड़े बकायादारों के घरों/प्रतिष्ठानों पर 3 दिवसीय नोटिस पोस्टर चस्पा किए गए हैं, यदि तीन दिनों के भीतर भुगतान नहीं किया गया, तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं शहीद भगत सिंह वार्ड में गया प्रसाद साहू पर 19,748, अब्दुल रज्जाक पर 31,319 रूपये, गोकलपुर वार्ड में बुद्धू सिंह कुर्मी पर 24,896 रूपये, चंद्रशेखर आजाद वार्ड में त्रिवेणी बाई पर 48,957, जीवन लाल पर 40,792 रूपये, एवं लाला लाजपत राय वार्ड में राकेश यादव पर 63,476 एवं राम चन्द्र यादव पर 54,158 बकाया होने पर कुर्की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया गया।
कार्रवाई के समय अपर आयुक्त अंजू सिंह के साथ संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा, राजस्व निरीक्षक नरेन्द्र सिंह राजपूत, वार्ड करसंग्रहिता सविता सिंह कुशवाहा सहित विभाग की पूरी टीम और नोटिस सर्वर उपस्थित रहे।
निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बकाया करों का भुगतान समय पर करें और अप्रिय कार्रवाई से बचते हुए शहर की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान दें। उन्होंने कहा कि अब अधिभार में छूट का लाभ लेने करदाताओं के पास मात्र 8 दिन शेष हैं, इसके पश्चात 1 अप्रैल से अधिभार दुगना कर दिया जायेगा।

Next Post

एक ही फ्रीजर में रखे थे वेज और नॉनवेज, खाद्य पंजीयन निलंबित

Tue Mar 24 , 2026
जबलपुर:कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने चलाये जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा आज सोमवार को किये गये आकस्मिक निरीक्षण में अली मार्केट होमसाइंस कॉलेज रोड़ शास्त्री ब्रिज स्थित रोल्स मेनिया का कई अनियमितताएं पाये जाने पर खाद्य पंजीयन निलंबित कर दिया गया […]

You May Like