संत कुटिया देवझिरी में गादी हस्तांतरण समारोह, महंत किशनदास जी महाराज होंगे नए गादीपति

​झाबुआ। स्थानीय प्राचीन धार्मिक स्थल संत कुटिया देवझिरी में आज, सोमवार 20 अप्रैल को एक भव्य गादी हस्तांतरण समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस गौरवमयी कार्यक्रम में उदासीन अखाड़ा (नया) की परंपरा के अनुसार चादर विधि संपन्न होगी, जिसके माध्यम से मंदिर की कमान नए गादीपति को सौंपी जाएगी।

​माताराम की पहल पर लिया गया निर्णय

देवझिरी स्थित मंदिर एवं समस्त धार्मिक क्रियाओं का संचालन वर्तमान में उदासीन अखाड़ा (नया) द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान गादीपति महंत रूपादास जी (माताराम) ने अपनी बढ़ती आयु और अस्वस्थता के चलते अखाड़े के समक्ष नया गादीपति नियुक्त करने का आग्रह किया था। उनके इस आग्रह को स्वीकार करते हुए अखाड़े ने सामूहिक रूप से श्री ओमकृष्ण आश्रम ठीकरी (जिला बड़वानी) के महंत श्री किशनदास जी महाराज को संत कुटिया देवझिरी का नया गादीपति नियुक्त करने का निर्णय लिया।

 

Next Post

नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वालों को देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी: रीती पाठक

Mon Apr 20 , 2026
सीधी। लोकसभा में नारी शक्ति बंदन अधिनियम के गिरने से भारत की आधी आबादी न केवल दुखी है बल्कि अत्यधिक आक्रोशित है। कांग्रेस, डीएमके और उनके सहयोगियों के इस महिला विरोधी गठबंधन ने न केवल एक विधेयक को रोका बल्कि करोड़ों महिलाओं के अधिकारों और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया […]

You May Like