जबलपुर: मानस भवन एवं इलेक्ट्रॉनिक दुकान की छतों से कॉपर पाईप एवं ड्राई फिल्टर, वायर चुराने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनके कब्जे से डेढ़ लाख रूपए का माल बरामद किया गया।मदनमहल पुलिस ने बताया कि 20 फरवरी को राजेश कुमार विश्वकर्मा निवासी प्रोफेसर कॉलोनी करमेता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नगर निगम से मानस भवन में सुपर वाईजर के पद पर पदस्थ है।
भवन की छत पर चढक़र चोर एसी में लगे कॉपर के पाईन, ड्राई फिल्टर 80 हजार रूपए का चुराकर ले गया।पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीव्ही फुटेज के जरिए पुराने बस स्टेण्ड के अंदर मेट्रो बस स्टेण्ड के अंदर दबिश देकर राज साकेत पिता राजेन्द्र साकेत 23 वर्ष निवासी दमोहनाका को पकड़ा गया जिसके कब्जे से दो ड्राई फिल्टर एवं छोटे बड़े 12 कॉपर पाईप किए गए। आरोपी के खिलाफ पूर्व से आम्र्स एक्ट के 2 अपराध दर्ज है।
इसी प्रकार लार्डगंज पुलिस ने बताया कि राज मोदी 28 वर्ष निवासी मदनमहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी महाराष्ट्र स्कूल के सामने राईट टाउन में इंटर नेशनल इलेक्ट्रिकल्स नाम से दुकान है। 19 फरवरी की रात अज्ञात चोर छत पर चढक़र कापर के पाईप, राड एवं अन्य सामान जो बिजली खम्बे में अर्थिंग के काम आता है कुल कीमती सामान लगभग 70 हजार रूपये का चुराकर ले गया । पुलिस ने जावेद अंसारी उर्फ मोनू अंसारी पिता मोहम्मद अकबर अंसारी 25 वर्ष निवासी हनुमानताल को दबोचा। जिसके कब्जे से कॉपर के पाईप एवं अर्थिंग वाला वायर कीमती लगभग 70 हजार रूपये के जब्त किए गए। जावेद अंसारी के खिलाफ पूर्व से मारपीट एवं आम्र्स एक्ट सहित 2 अपराध दर्ज है।
