दिल्ली में कार की टक्कर से दो किशोरों की मौत

नयी दिल्ली, 06 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में बवाना रोड़ पर एक कार के कथित तौर पर एक मोटर साइकिल को टक्कर मार देने से दो किशोरों की मौत हो गयी है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि मृतकों की पहचान शाहबाद डेयरी के रहने वाले यशोदान (18) और रोहिणी के सेक्टर 35 के रहने वाले अंश (18) के रूप में हुई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक यह घटना रात करीब 11:40 बजे हुई जब बवाना की तरफ से आ रही कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि घायल लोगों को पहले महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया और बाद में बीएसए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कार में सवार छह यात्रियों को भी इलाज के लिए एमवी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ड्राइवर, शाहबाद डेयरी के रहने वाले आकाश (22) को आगे के इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मौके पर जांच के आधार पर मामला लापरवाही से गाड़ी चलाने का है। बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा टीम ने दुर्घटनास्थल का मुआयना किया और तस्वीरें लीं और टक्कर में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

 

Next Post

अगले तीन दिन में देशभर में 89 विशेष ट्रेन सेवाएं, इंडिगो संकट के मद्देनजर रेलवे ने लिया फैसला

Sun Dec 7 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) रेलवे ने निजी विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ानों रद्द होने के कारण देशभर में फंसे यात्रियों की सहूलियत के लिए अगले तीन दिन तक 89 विशेष ट्रेन सेवा (100 ज्यादा फेरे) चलाने का फैसला किया है। रेलवे ने शनिवार को बताया कि दिल्ली, मुंबई, हावड़ा, हैदराबाद और […]

You May Like