निर्माणाधीन कॉलोनी में घूम रहा आरोपी देसी पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार

इंदौर. देपालपुर पुलिस ने इंदौर रोड स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी से एक व्यक्ति को अवैध देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. उसके पास से वीवो कंपनी का मोबाइल भी जब्त किया.

पुलिस को सूचना मिली थी कि इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने निर्माणाधीन कॉलोनी में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है. टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया. उसकी पहचान अर्जुन पिता नानूराम चौहान उम्र 39 साल, निवासी वार्ड नंबर 6, रविदास मार्ग, देपालपुर के रूप में हुई. तलाशी में उसके पास से एक देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोबाइल मिला. देपालपुर थाना प्रभारी मीना कर्णावत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पिस्टल, कारतूस और मोबाइल जब्त कर आगे की जांच की जा रही है.

Next Post

114 पदक आपके परिश्रम की पराकाष्ठा का परिणाम है: पीएम मोदी

Thu Nov 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 नवम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरा एशियाई खेलों में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सराहना करते हुए आज कहा कि 114 पदक आपके परिश्रम की पराकाष्ठा का परिणाम है। पीएम मोदी ने कहा, ”2010 के पैरा एशियाई खेलों में भारत ने बस 1 गोल्ड जीता था। […]

You May Like