पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: सीएम के निर्देश पर डिप्टी सीएम और आला अधिकारी मौके पर, घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास जिले के टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री ने घटना के बाद तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव तथा वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

सीएम डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं हादसे में घायल लोगों के निःशुल्क उपचार के निर्देश भी प्रशासन को दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति, शोक संतप्त परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

Next Post

रेप केस में समझौता नहीं करने पर पीड़िता को धमकी, तीन पर केस

Thu May 14 , 2026
इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म प्रकरण में समझौता नहीं करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पीड़िता ने वर्ष 2025 में आरोपी आमिर खान के […]

You May Like