चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटन के लिए तैयार है रेलवे: वैष्णव

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (वार्ता) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि चक्रवात ‘अर्नब’ से संभावित तबाही के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों और सम्पत्तियों के नुकसान को रोकने के लिए पुख्ता तैयारी की है।
श्री वैष्णव ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि जोनल, मंडल और रेलवे बोर्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष सक्रिय हैं। चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। लगभग 600 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
रेल मंत्री ने कहा कि मरम्मत सामग्री से लदी राहत गाड़ियां कृष्णा कैनाल, बिट्रगुंटा, मामिडिपुडी, विशाखापत्तनम, पलासा और पोंडुरु में तैनात की गयी हैं। प्रमुख जंक्शनों पर डीजल इंजन, बिजली आपूर्ति इकाइयां और एंबुलेंस तैयार रखी गई हैं। मिट्टी हटाने वाली मशीनें, पेड़ काटने के उपकरण और बहाली के लिए जरूरी औजार भी कम-कम दूरी पर तैनात किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि हवा की गति और जलस्तर की हर घंटे जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

Next Post

"न्यूज़रूम बंद हो जाएंगे": डीएनपीए ने सुप्रीम कोर्ट में डिजिटल डेटा संरक्षण कानून को दी चुनौती

Tue Oct 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) की डिजिटल निजी डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 के प्रावधानों को चुनौती देने वाली एक रिट याचिका पर मंगलवार को नोटिस जारी किया। एसोसिएशन का दावा है कि ये प्रावधान प्रेस की आजादी पर प्रतिकूल असर डालते हैं। […]

You May Like