लियर से अपहृत बालक मुरैना जिले में मिला, मुख्यमंत्री ने स्वयं की पुष्टि

ग्वालियर से अपहृत बालक मुरैना जिले में मिला, मुख्यमंत्री ने स्वयं की पुष्टि

ग्वालियर/मुरैना/भोपाल, 13 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिला मुख्यालय पर गुरुवार की सुबह अपहृत बालक शिवाय काे मुक्त कराने के लिए पुलिस की ओर से की गयी कार्रवाई के चलते आरोपी बालक को मुरैना जिले में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बालक को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में लिया और उसकी परिजनों से वीडियो कॉल पर बात करायी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देर रात वीडियो संदेश के जरिए यह जानकारी दी। डॉ यादव ने कहा कि अपहृत बालक सकुशल मिल गया है। उसकी माता पिता से फोन पर बात करा दी गयी है। अब उसे माता पिता के पास पहुंचाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्वालियर पुलिस को अपराधियों के खिलाफ अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

डॉ यादव ने कहा कि ग्वालियर में सुबह शिवाय गुप्ता नाम के बालक का अपहरण हो गया था। वह अपनी माता के साथ स्कूल जा रहा था। घटना के बाद ग्वालियर पुलिस ने तत्परतापूर्वक कार्रवाई की। व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया और पुलिस की मुस्तैदी के कारण बालक मिल गया है। मुख्यमंत्री ने ग्वालियर पुलिस की तत्परता की सराहना की है और इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

राज्य के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना भी इस घटना की सूचना के बाद से ही ग्वालियर के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना और पुलिस अधीक्षक धरमवीर सिंह के संपर्क में थे। पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता बच्चे को सकुशल मुक्त कराना था।

इस बीच गुरुवार सुबह खबर आयी कि ग्वालियर शहर के मुरार थाना क्षेत्र से सात वर्षीय बालक शिवाय का अपहरण कर लिया गया। बदमाशों ने अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही महिला की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर वारदात को अंजाम दिया। मोटरसाइकल से आए दो बदमाशों ने स्कूटी से बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही महिला की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर बच्चे का अपहरण किया और भाग निकले। घटना की जानकारी के बाद पुलिस हरकत में आयी और बदमाशों की तलाश में जुटी।

Next Post

ग्वालियर में सात वर्षीय बालक का दिनदहाड़े अपहरण

Fri Feb 14 , 2025
ग्वालियर, 13 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के मुरार थाना क्षेत्र से आज एक सात वर्षीय बालक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। बदमाशों ने स्कूल छोड़ने जा रही महिला की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश में […]

You May Like