सिलेंडर फटने से होटल में आग, बड़ा हादसा टला

इंदौर: पाटनीपुरा स्थित एमआईजी थाना परिसर के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गैस सिलेंडर अचानक फट गया। धमाके के बाद होटल में भीषण आग भड़क उठी और देखते ही देखते होटल का सारा सामान जलकर राख हो गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। समय रहते आग नियंत्रित कर ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Next Post

श्रद्धा का संकल्प : धाकड़ दंपत्ति 550 Km की पदयात्रा से मथुरा-वृंदावन का करेगा दर्शन

Sun Aug 24 , 2025
विदिशा: करैयाखेड़ा रोड निवासी गणेशराम धाकड़ और उनकी पत्नी अर्चना धाकड़ ने शनिवार को अद्भुत संकल्प के साथ मथुरा-वृंदावन की ओर अपनी पदयात्रा शुरू की। माधवगंज स्थित राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन कर दंपत्ति आशीर्वाद और भक्ति से सराबोर होकर यात्रा पर रवाना हुए।गणेशराम ने बताया कि वे अब तक […]

You May Like