नागालैंड की सड़क परियोजनाओं पर गडकरी से मिले रियो

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (वार्ता) नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने गुरुवार को यहां सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राज्य में चल रही सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन और टी. आर. ज़ेलियांग तथा वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। श्री गडकरी के साथ हुई बैठक में नागालैंड में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के दौरान विभिन्न सड़क परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने और उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में राज्य में सड़क संपर्क को और मजबूत बनाने, परिवहन अवसंरचना में सुधार करने तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर सड़क सम्पर्क सुनिश्चित करने के उपायों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास से लोगों को तेज, सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने तथा राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देने पर भी विचार-विमर्श किया गया। श्री गडकरी और नागालैंड के प्रतिनिधिमंडल ने परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय बनाए रखने तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

.....

Next Post

इवनिंग वॉक के दौरान गिरे भाजपा पार्षद, समय पर मदद नहीं मिलने से गई जान

Thu Jul 16 , 2026
छिंदवाड़ा: भाजपा पार्षद लोकेश डेहरिया का हृदयाघात से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वे रोजाना की तरह शाम के समय इवनिंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे सड़क पर गिर पड़े। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे […]

You May Like