
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला मंत्री एवं जैन समाज की सक्रिय समाजसेविका श्रीमती सरोज जैन का लंबी बीमारी के चलते उनके निज निवास ग्वालियर में निधन हो गया। वे वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की भिण्ड जिला मंत्री के रूप में कार्यरत थीं। उनके परिवार का निवास ग्वालियर में है।
श्रीमती सरोज जैन के निधन पर भारतीय जनता पार्टी, भाजपा महिला मोर्चा एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।
शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ, चंबल संभाग प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव, सांसद संध्या राय, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, विधायक अमरीश शर्मा गुड्डू, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, पूर्व सांसद डॉ. रामलखन सिंह, पूर्व सांसदगण डॉ. भागीरथ प्रसाद, अशोक अर्गल, पूर्व मंत्रीगण डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, डॉ. ओ.पी.एस. भदौरिया सहित अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व विधायक रणवीर जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नेता, मोर्चा पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, महिला मोर्चा की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य, पंचायत एवं नगर निकाय प्रतिनिधि तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया।
