
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में सहयोग सेल का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की जन समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। सहयोग सेल में भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदौरिया एवं जिला मंत्री राधा कृष्ण शर्मा ने संयुक्त रूप से जनता एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना तथा प्राप्त आवेदनों को समाधान हेतु जिला प्रशासन को प्रेषित किया ताकि समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण किया जा सके।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा कि सहयोग सेल का उद्देश्य जनता एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, जिससे उन्हें इधर-उधर भटकना न पड़े और शासन-प्रशासन तक उनकी समस्याएं सीधे पहुंच सकें। वहीं जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदौरिया एवं जिला मंत्री राधा कृष्ण शर्मा ने बताया कि सहयोग सेल में प्राप्त सभी समस्याओं को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है, जिनका शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री मनोज अनंत, जिला मंत्री बजरंग सिंह भदौरिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया, जिला कार्यालय सह-प्रभारी रोहित शाक्य, सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया सहित भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
