
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत कजरवारा में बीती रात बुआ की बेटी से बात करने मना किया तो तीन नाबालिग ने किशोर के साथ मारपीट करते हुए उस पर चाकू से जानलेवा हमलाकर दिया।
पुलिस ने बताया कि 15 वर्षिय बालक ने बताया कि वह कक्षा आठवीं में पढ़ता है, बीती रात लगभग 10-30 बजे कटंगा निवासी 17 वर्षिय लड़का उसके दोस्त के फोन से उसे मिलने के लिये कजरवारा नई रोड जाट की पुलिया के पास बुलाया था तो वह अपने साथियों के साथ वहां पर पहुॅचा जहां 17 वर्षिय लड़का अपने 16- 16 वर्षिय साथियों के मिला, जिसे उसने अपनी बुआ की बेटी से बात करने के लिये पूर्व में भी मना किया था, इसी बात को लेकर तीनों हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे, 17 वर्षिय लड़के ने चाकू से हमलाकर गले में चोट पहुॅचा दी, उसके साथियों ने बीच बचाव किया तो तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
