कुलपति से मिलने गई छात्र सेना-अधिकारियों के बीच भिड़ंत; प्रशासनिक भवन का कांच टूटा, एक कर्मचारी घायल

गुना।क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार दोपहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए जोरदार नारेबाजी और प्रशासनिक भवन में घुसने के प्रयास से वातावरण तनावपूर्ण हो गया। ज्ञापन देने पहुंचे छात्रों और सुरक्षा कर्मचारियों के बीच झूमाझटकी और धक्का-मुक्की के दौरान कुलपति कक्ष के बाहर स्थित कांच टूट गया और एक कर्मचारी घायल हुआ। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद भारी पुलिस फोर्स और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली गई।

विवाद तब भड़क उठा जब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सीधे कुलपति से मिलकर अपनी समस्याएं और मांगे समर्पित करना चाहते थे। परिषद का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने आए थे, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि कुलपति उस समय परीक्षा विभाग में मूल्यांकन कार्य में व्यस्त थे और सुरक्षा कर्मियों ने प्रतीक्षा करने को कहा। बताया जाता है कि इच्छित मुलाकात न होने पर दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी और फिर धक्का-मुक्की शुरू हुई, जिससे शीशा टूट गया।

परिषद के विभाग संयोजक आदित्य शाक्य ने कहा कि विश्वविद्यालय में पुस्तकालय, अनुभवी शिक्षक, बस सेवाएँ व स्टाफ की कमी जैसी समस्याओं पर ज्ञापन दिया गया और यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा। परिषद ने तोड़फोड़ के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके कार्यकर्ता अनुशासित हैं और कांच पुलिस की धक्का-मुक्की से टूट गया।

वहीं सुरक्षा कर्मियों व कर्मचारियों ने परिषद के कर्मचारियों पर धक्का-मुक्की व गाली-गलौज तथा जबरन प्रवेश का आरोप लगाया। सुरक्षा गार्ड अमित गौर ने कहा कि छात्र आते ही धक्का-मुक्की कर रहे थे और उनकी पहचान पट्टी की पिन तक छाती में घुस गई। कार्यालय सहायक प्रशांत दुबे ने भी कहा कि उन्हें रोकने पर कार्यकर्ताओं ने हाथ पकड़े नाखून से चीरा लगाने और हिंसक रवैया अपनाने का प्रयास किया, कुछ ने कांच भी तोड़ा।

परिषद की प्रमुख मांगे पुस्तकालय में पुस्तकों की कमी को पूरा करना, अनुभवी शिक्षकों की नियुक्ति व नियमितता सुनिश्चित करना, बस सेवाओं का सुचारूकरण, शिक्षकों के व्यवहार संबंधी शिकायतों का निपटान, खेल विभाग का गठन व संसाधन उपलब्ध कराना, परिसर हेतु आवंटित भूमि का भूमि पूजन कराना और प्रवेश परीक्षा परिणामों की पारदर्शिता सुनिश्चित कर उच्चस्तरीय जाँच कराना ज्ञापन में शामिल थी।

घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन व परिषद दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।

Next Post

17 वाहन चालकों से वसूला गया 62800 रुपए का जुर्माना

Tue Nov 4 , 2025
छिंदवाड़ा. बिना वैध बीमा, बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र, व्हीएलटीडी, निर्धारित अग्निशमन सिस्टम, फर्स्ट एड किट एवं रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप एवं बकाया कर वाले वाहनों के विरूद्ध, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, ओवरपैसेंजर, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार स्कूल वाहनों की चैकिंग, बिना हेलमेट, एचएसआरपी एवं मोटरयान अधिनियम के […]

You May Like