साइबर अपराधियो और साइबर से बचने के बताए गए उपाय

रीवा। मऊगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साइबर अपराध एवं उससे बचने को लेकर कार्यशाला सम्पन्न हुई. जहा साइबर एक्सपर्ट एडवोकेट मोहित मिश्रा ने साइबर अपराधियों द्वारा अपनाया जाने वाले विभिन्न हाथ कंडे एवं उनसे बचने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी.

उन्होने बताया कि समानता सामान्य लोगों के लिए जानकारी ही बचाव है. एडवोकेट श्री मिश्रा ने कहा कि आज साइबर अपराधी नए-नए हथकंडे अपना कर बड़े से बड़े ओहदेदार लोगों को भी अपने अपने मकड़ जाल में फंसाने से बाज नहीं आते और कुछ ऐसे अपराध होते हैं जिनमें ओहदेदार लोग भी फंसकर सामाजिक लोक लाज के दर से उसकी शिकायत तब तक नहीं करते जब तक वह पूरी तरह कक नहीं जाते श्री मिश्रा इस दौरान वॉइस क्लोन सिम स्वॅपिंग फेसबुक व्हाट्सएप फ्राड, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन फ्रॉडआदि अनेक साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उपस्थित एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने कहा कि साइबर अपराधों की दुनिया से जुड़े लोग नए-नए फ्रॉड के तरीके अपना रहे हैं उनसे बचने के लिए हमे सतर्क रहना होगा. वरिष्ठ पत्रकार संपत्ति दासगुप्त ने भी ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर विभिन्न जानकारी दी और खुद के साथ हुई घटना को भी बताया.

Next Post

बिल्लोद छोटा पुल पर पानी से आवागमन बंद राहगीर परेशान 

Sun Aug 24 , 2025
नाहरगढ। दो विधान सभा क्षेत्र व दो जिलो को जोडने वाली पुल नाहरगढ बिल्लोद के बीच शिवना नदी है। आवागमन गुरुवार से बंद चालू के बीच लगातार जिले मे बारिश हो रही है कही कम है तो कही अधिक है शनिवार को शाम 7 बजे आवागमन चालू हुआ जो रविवार […]

You May Like